फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
फोटो-5 राजू। फाइल फोटो
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। हरदोई जिले के शेखापुर नगरिया निवासी राजू (33) का शव शुक्रवार सुबह गांव कतरौली के पास एक पेड़ से लटका मिला। राजू 29 जून को अपनी बहन गुड्डी के घर अखमेलपुर आया था और 30 जून को लापता हो गया था। ग्रामीणों ने बदबू आने पर शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


राजू के बहनोई राजेश और भाई मदनपाल ने शव की शिनाख्त की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बेहाल हो गए। राजू के लापता होने के बाद बहनोई राजेश ने आसपास खोजबीन की थी। 2 जुलाई को बड़े भाई मदनपाल ने रिश्तेदारी में पता किया। कोई जानकारी न मिलने पर खुदागंज पुलिस चौकी पर सूचना दी गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अखमेलपुर से करीब दो किलोमीटर दूर कतरौली पट्टी गांव में सोनपाल के खेत से गुजर रहे ग्रामीणों को बदबू आई। उन्होंने देखा तो एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह और खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। शव के पास बदबू अधिक होने के कारण फिनाइल डलवाई गई। इसके बाद बहनोई राजेश और भाई मदनपाल ने शव की पहचान राजू के रूप में की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव काफी पुराना होने के कारण काला पड़ गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मदनपाल ने बताया कि राजू बाहर काम करता था और उसकी शादी के लिए लड़की देखी जा रही थी। तीन दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

फोटो-5 राजू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें