बैठक को संबोधित करते फिरोजाबाद के पूर्व एमएलसी दिलीप यादव।
- फोटो : स्रोत :नगर निगम
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद से आए सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व एमएलसी दिलीप यादव ने कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ की मजबूती में जुटें। आने वाले विधानसभा चुनाव में हर हाल में सपा की सरकार बनानी है। इसमें किसी को भी लापरवाही करने की जरूरत नहीं है।
विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व एमएलसी दिलीप यादव महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों संग बैठक में कहा कि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनानी है। इसके लिए हर बूथ को मजबूत करना है। गलत वोटों को कटवाना और नए वोटों को जुड़वाने का काम करना है।
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। बैठक मैं बीना शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, यूनुस अंसारी, रजत क्रांतिकारी, खुर्शीद अहमद, प्रवेश कटियार, अजय यादव, अमन भारद्वाज, सत्यम अवस्थी आदि थे।