फोटो-02,फाइल फोटो आशीष दुबे,स्रोत:परिजन
कमालगंज। घर के परिसर में खड़े नीम के पेड़ की डाल पर साड़ी से बने फंदे पर युवक का शव लटका मिला। रविवार शाम हुई घटना के समय युवक घर पर अकेला था। सुबह शव देख पड़ोसियों ने परिजन को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर निवासी आशीष दुबे (24) मजदूरी करते थे। मां रामा देवी, मायके हरदोई के बिलग्राम गई थीं। रविवार देर रात आशीष ने घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ की डाल पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने पेड़ से शव लटका देखा तो मां रामा देवी और भाइयों को सूचना दी।
जानकारी पर पहुंची मां, भाई अवनीश और मगन शव को देख बिलखने लगे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार व खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने लोगों से पूछताछ की। परिजन ने आत्महत्या को लेकर वजह नहीं बताई। पड़ोसियों ने बताया कि आशीष जुएं में रुपये हारने से परेशान रहता था। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।