फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 27 May 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। संदिग्ध हालात में महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मायकेवाले घर आए, लेकिन घर पर कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं था। मृतका के भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम अठसैनी (पहाड़पुर) निवासी संदीप कुमार की शादी करीब 10 वर्ष पहले महिपाल सिंह निवासी नगला भूड़ बीसलपुर तराई थाना मऊदरवाजा की पुत्री रिंकी देवी (29) के साथ हुई थी। मंगलवार को किसी बात को लेकर रिंकी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गई। जानकारी मिलने पर मृतका के भाई रंजीत कुमार रिश्तेदारों के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे बहन की ससुराल पहुंचे। घटना के बाद से ही ससुरालीजन घर से फरार हो गए थे।
भाई ने थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बच्चे परी (8) व आरव (6) हैं। भाई ने बताया कि पास पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वह जब मौके पर आया तो ससुरालीजन नहीं थे। तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें