फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा निवासी राजकुमार की पुत्री अंजली गौतम (24) व पुत्र गौरव क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी नाना रामफल के घर कई वर्षों से रहते थे। गौरव होली से पहले दिल्ली में मजदूरी करने चला गया। घर पर अंजली ही अकेली रहती थी। पिता राजकुमार गंजडुंडवारा में रहते हैं।
सोमवार देर शाम से अंजली का फोन न उठने पर भाई गौरव ने गांव निवासी दोस्त से घर जाकर जानकारी करने के लिए कहा। दोस्त कुछ ग्रामीणों के साथ गौरव के घर गया। कमरे के दरवाजे खुले थे। ग्रामीणों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो अंजली का शव कमरे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतका के भाई गौरव व पिता राजकुमार को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पिता ने बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
मृतका की मां, नाना व नानी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पिता राजकुमार ने बताया कि पुत्री की हत्या कर शव लटकाया गया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें