फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को कार में डालकर ले गए दबंग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को कार में डाल ले गए दबंग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाइक से शहर की ओर आ रहे एक युवक को कुछ दबंगों ने मारपीट कर कार में डाल लिया। सूचना पर युवक के परिजन थाने पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस के दबाव पर कुछ ही देर में आरोपी युवक को लेकर चौकी पहुंच गए। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द निवासी शिवा (19) पुत्र ब्रजलाल पाल शाम पांच बजे बाइक से शहर की ओर जा रहा था। मुख्यमार्ग पर कार सवार दबंगों ने बाइक रुकवा ली और युवक को मारपीट कर कार में डाल लिया। इसके बाद चले गए। सूचना मिलते ही तमाम लोग थाने पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की गंभीरता देख पुलिस हरकत में आ गई। एक घंटे में ही आरोपी युवक को लेकर बीबीगंज चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवक पक्ष के लोग भी पहुंचे हैं। थाना इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले एक युवती को ले गया था। आपस में बातचीत करके युवती घर आ गई थी। युवक बाहर नौकरी करने चला गया। रविवार को ही युवक आया, तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई। अपहरण की सूचना गलत थी। दोनों ही पक्षों में बीबीगंज चौकी पर बातचीत चल रही है। तहरीर और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें