अमृतपुर। रामनगरिया मेले को लेकर तैयारियां तेज हैं। वहींं गंगा तट पर भगवावस्त्र धारी संतों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। 13 जनवरी से पांचाल घाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया लगेगा।
इसमें कई जनपदों से साधु संत कल्पवास के लिए एक माह के लिए आते हैं। मेला शुरू होने के मात्र 18 दिन शेष रहे है। साधु संतों के अखाड़े बनाने के लिए टिन शेड का ठेका भी नहीं हो सका है।
मेला क्षेत्र में कल्पवासी व साधु संत अपनी अपनी झोपड़ी व राउटी लेकर पहुंचने लगे हैं। मेला क्षेत्र में बालकदास जिंदबाबा, रंजीदास, मुकेश दास, भजनदास, नारायण दास, गंगादास, रामानंद गिरी, प्रेमदास सहित करीब 50 से अधिक राऊटी लगा चुकी है।
पंडा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि मेला क्षेत्र में साधु संत के साथ कल्पवासी आने लगे है। श्रीपंच दस नाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज पीलीभीत से बृहस्पतिवार को गंगा तट पर अपना क्षेत्र लगाएंगे।
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि मेला क्षेत्र का समतलीकरण पूरा हो चुका है। पानी, बिजली, शौचालय व बैरिकेडिंग का काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा
पवन कुमार
पवन कुमार