फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रात में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अस्पताल बंद, मिल रहीं एलोपैथिक सेवाएं

Tue, 06 Jan 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहे करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की सेहत रात में मात्र एक ही अस्पताल पर निर्भर है। आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अस्पताल के डाॅक्टर व कर्मचारी दिन में ही सेवाएं दे रहे हैं। शाम ढलते ही दोनों अस्पताल बंद हो जाते हैं। इसके बाद पूरे मेले में केवल एलोपैथिक अस्पताल ही इलाज का एकमात्र सहारा रह जाता है।
विज्ञापन

ठंड, कोहरा और बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, जोड़ों के दर्द और रक्तचाप जैसी समस्याएं आम है। ऐसे में रात के समय यदि किसी कल्पवासी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे केवल एलोपैथिक अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर विश्वास रखने वाले बड़ी संख्या में कल्पवासी हैं, लेकिन रात में अस्पताल बंद होने से उन्हें परेशानी होती है। कई बार मामूली बीमारी में भी मरीजों को दूर स्थित एलोपैथिक अस्पताल या जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। कल्पवासियों ने मांग की है कि मेले में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अस्पताल भी 24 घंटे संचालित किए जाएं।
सीएमओ ने मेला अस्पताल का किया निरीक्षण
सीएमओ अवनींद्र कुमार ने सोमवार को मेला अस्पताल का निरीक्षण किया है। इस दौरान एक डाॅ. रजत कटियार व फील्ड वर्कर प्रवीण कुमार अनुपस्थित मिले हैं। दवाइयों के बारे में फार्मासिस्ट आलोक कटियार से जानकारी ली। फार्मासिस्ट ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार की दवाइयां हैं। बताया गया कि डॉ. रजत कटिया बीमार चल रहे हैं। इसके चलते वह अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें