फर्रुखाबाद। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 60 छात्रों का प्रवेश दो-दो विद्यालयों में हो गया था। इस मामले में प्रधानाचार्यों को नोटिस दिए गए थे। नोटिस मिलने के बावजूद अधिकतर प्रधानाचार्य जवाब देने से बच रहे हैं।
करीब 20 दिन पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने यूपी बोर्ड परीक्षा के आवेदनों की जांच की तो प्रदेश भर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कई छात्र-छात्राओं के प्रवेश दो-दो विद्यालयों में मिले थे। जनपद में भी 60 विद्यार्थियों के प्रवेश दो-दो माध्यमिक विद्यालयों में मिले।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा था। यह भी निर्देश दिए थे कि मामला गंभीर है, इसलिए समय से स्पष्टीकरण दिया जाए। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अभी तक 20-22 प्रधानाचार्यों ने ही जवाब दिया है। अन्य प्रधानाचार्यों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते जांच भी लंबित चल रही है। यह भी चर्चा है कि विभागीय अधिकारी इस मामले को दबाकर कॉलेज प्रबंधन व प्रधानाचार्यों को बचाने में लगे हैं।
प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। अभी सभी प्रधानाचार्यों ने जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि जनपद के 271 माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2024-25 में हाईस्कूल में 24405 व इंटरमीडिएट में 23232 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। - एपी सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश