फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज करतब से बच्चों ने लुभाया

Tue, 23 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड की जनपदीय रैली का मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। यहां शिक्षकों ने डीआईओएस भगवत पटेल को सम्मानित किया।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय रैली के समापन अवसर पर स्वागत गीत स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज, कनौडिया बालिका इंटर कालेज, जीजीआईसी और क्रिश्चियन इंटर कालेज आदि के बच्चों ने प्रस्तुत किया। जिला स्काउट सचिव आलोक शंकर दुबे ने सेंटा क्लाज के रूप में पहुंचकर उपहार बांटे और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

इस दौरान रस्तोगी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज भारतीय पाठशाला इंटर कालेज आदि के बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। छात्रों ने मुंह से आग निकाली तो लोग दांतोें तले उंगली दबाने लगे। इस दौरान टेंट पिचिंग, गांठ बांधना आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रतियोगिताओं के जूनियर स्काउट में राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ प्रथम, भारतीय पाठशाला द्वितीय और रस्तोगी इंटर कालेज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सीनियर स्काउट में सीपीवीएन प्रथम, डीएवी इंटर कालेज रजलामई द्वितीय स्थान पर रहा। नगर क्षेत्र स्काउट में क्रिश्चियन इंटर कालेज प्रथम और राजकीय इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रहा। स्काउट गाइड सीनियर में राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ प्रथम और सिटी गर्ल्स इंटर कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्काउट गाइड जूनियर में मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कालेज प्रथम, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज प्रथम व स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज और एनएकेपी इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रहा। एसपीसीआर इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह ने शिरकत की।  अतिथियों का स्वागत संयोजक रामकिशोर मिश्र ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा. विश्राम सिंह यादव, प्राचार्य रामतीर्थ पटेल, प्राचार्य वीके गुप्ता, प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री, संतोष त्रिपाठी, रमा मिश्रा, रीता दुबे,

चमन शुक्ला, आदेश गंगवार, प्रदीप यादव, राममुरारी शुक्ला, श्रीचंद्र मिश्रा, मंजू सक्सेना, आलोकशंकर दुबे, ध्रुव मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, तरुण कुमार, आलोक दुबे, योगेश कुमार, रामभरोसे गंगवार, सर्वेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रा राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें