फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेखपाल पर साबित नहीं हुए रिश्वत मांगने और अभिलेख गायब करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला की अदालत ने 10 वर्ष पुराने एक परिवाद में तत्कालीन चकबंदी लेखपाल रामसिंह पाल को रिश्वत मांगने एवं सरकारी अभिलेख गायब करने के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी रामनाथ सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। इसमें कहा कि चकबंदी से संबंधित आदेशों के अमल दरामद के लिए लेखपाल ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रकम न देने पर पत्रावली गायब कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में परिवादी और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया।
अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। साथ ही आरोपी की जमानत निरस्त करते हुए उनके जमानतगीरों को भी दायित्वों से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें