फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम व विधायक के पति में नोकझोंक के बाद प्रशासन ने गेहूं की फसल कटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। कायमगंज के गांव बसोला में ग्राम पंचायत की जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को लेकर उपजे विवाद के बाद प्रशासन ने कटाई पूरी कर ली है। इस कार्रवाई से पहले विधायक के पति और उपजिलाधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। अब तक करीब 100 बीघा जमीन पर खड़ी फसल काटी जा चुकी है।
विज्ञापन

यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोला का है। ग्राम समाज की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसी दौरान कायमगंज विधायक सुरभि के पति और उपजिलाधिकारी के बीच कहासुनी भी हुई थी। विवाद के बाद, चार अप्रैल को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गेहूं की फसल की कटाई शुरू कराई थी। बरसात के कारण कुछ हिस्सा कटने से रह गया था, जिसे 6 अप्रैल को पूरा किया गया। लेखपाल कप्तान सिंह ने कंबाइन मशीन के जरिए शेष फसल की कटाई करवाई। उन्होंने बताया कि लगभग 100 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल की कटाई पूरी हो चुकी है। यह फसल ग्राम पंचायत बसोला के पूर्व प्रधान राम शंकर द्वारा बोई गई थी। प्रशासन का कहना है कि ग्राम समाज की पूरी जमीन पर खड़ी फसल को नियमानुसार कटवाकर सुरक्षित किया जा रहा है।
लेखपाल कप्तान सिंह ने जानकारी दी कि करीब 50 बीघा भूमि की कटाई और कराई जाएगी। यह फसल भी पूर्व प्रधान राम शंकर द्वारा ही बोई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्राम समाज की सभी जमीन पर खड़ी फसल को नियमों के अनुसार काटा जाएगा। कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें