फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल लेकर भागे नशेड़ी को पकड़ा, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोर को पानी लेने के लिए भेजकर नशेड़ी युवक उसकी साइकिल ले गया। किशोर ने परिजनों को सूचना दी, तो वह कार से लकूला जा पहुंचे। युवक एक घर में साइकिल खड़ी कर रहा था तभी उसे दबोच लिया। नशेड़ी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव ऊगरपुर निवासी प्रशांत सक्सेना लोहिया अस्पताल में भर्ती है। उसके पिता सुधीर उर्फ प्रमोद सक्सेना समेत परिजन देखरेख कर रहे हैं।
बिर्राबाग निवासी रिश्तेदार नितिन सक्सेना (14) सुबह 11 बजे खाना देने आया था। प्रमोद ने नितिन को खाली बर्तन और एम्स में चल रहे इलाज के जरूरी कागजात का झोला दे दिया। वह साइकिल लेकर चलने ही वाला था कि इमरजेंसी की सीढ़ियों पर लेटे एक युवक ने 10 रुपये देकर उससे पानी का पाउच लाने को कहा। वह अस्पताल के बाहर से पानी लेकर लौटा, तो साइकिल और पानी मंगाने वाला युवक गायब था। वह रोने लगा और परिजनों को सूचना दी। इस पर प्रमोद समेत अन्य लोग कार से लकूला पहुंचे। एक मकान में साइकिल खड़ी कर रहे युवक को दबोच लिया।
कार में बैठाकर युवक को अस्पताल लाए। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद आवास विकास पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए नशेड़ी की निशानदेही पर नाले से इलाज से संबंधित कागजात बरामद कर लिए गए। पिटाई के दौरान भीड़ जमा रही। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें