फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण, सीएम ने मोदी को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
फर्रुखाबाद के संकिसा स्थित सभा स्थल से संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
16 से वैक्सीनेशन की शुरुआत पर मोदी को दिया धन्यवाद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी ने पूरे देश को हिला दिया। हालांकि अब संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ वैक्सीन भी दस्तक दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि 16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। कहा कि टीका सबसे पहले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।
दूसरे चरण में सुरक्षा व राजस्व विभाग का टीकाकरण होगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष की आयु पार कर चुके व बीमारों और इसके बाद सामान्य लोगों का लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ पुस्तिका का विमोचन किया। मंच पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटीक, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के अलावा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश अमित मोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को देखने की ललक, सभास्थल में नहीं मिला प्रवेश
हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पीएचसी पहुंचे। वहां जिन्हें प्रवेश की अनुमति थी, उनकी पहले से सूची बनी थी। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। जब मुख्यमंत्री सभास्थल की ओर चले तो वहां पहले से लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस बल व सुरक्षा कर्मी उन्हें सड़क पर ही रोके रहे और सभास्थल में नहीं जाने दिया। सभा स्थल में भी अधिकारी कर्मचारी व लाभार्थियों से कुर्सी भरी थीं। इससे बाहर खड़ी भीड़ को प्रवेश नहीं मिल सका।
विज्ञापन

सड़कों के भरे गए गड्ढे
संकिसा में सड़कों की हालत दयनीय है। लोगों को इनसे होकर गुजरना पड़ता है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा तो आनन-फानन दो दिन के अंदर पैच वर्क कराकर सड़क के गड्ढे भर दिए गए। हालांकि काम की गुणवत्ता को देखें तो एक-दो सप्ताह में फिर सड़कों पर गड्ढे दिखाई देंगे। इसके अलावा फुटपाथ भी बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें