फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को आयोजित थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्टेट
बैंक रोड स्थित एक स्कूल में थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें सुरभि गोस्वामी, मुस्कान, सौम्या, कंचन रावत, सोनी गुप्ता और शालिनी
गुप्ता ने प्रतिभाग किया।
किसी ने भगवान गणेश को विराजमान कर फल व मिष्ठान
सजाए तो किसी ने मां दुर्गा को थाल में विराजमान कर थाल सजाया। इस दौरान
प्रतिभागियों ने पूजा थाल के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर अध्यक्ष
डा. संदीप शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, श्रीचंद्र मिश्र और सुनील सक्सेना आदि
मौजूद रहे।