सोमवार से शुरू हुई सेना भर्ती में सीतापुर जिले से 10 हजार युवक शामिल
होने आए। इसमें पांच हजार युवक लंबाई कम होने के कारण बाहर हो गए। राजपूत
रेजीमेंट के करियप्पा मैदान में दौड़ परीक्षा में 4580 युवक फेल हो गए जबकि
420 युवकों ने ये पहली बाधा पार कर ली।
फतेहगढ़ मेें शुरू हुई सेना
भर्ती रैली के प्रथम दिन सीतापुर जिले से 10 हजार युवक ों की भीड़ सुबह तीन
बजे से ही बरगदियाघाट पहुंचने लगी थी। यहां इनके अभिलेखों की जांच के बाद
टोकन दिया गया। इसके बाद युवक एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग से होते
हुए करियप्पा मैदान पहुंचे। यहां इनकी ऊंचाई नापी गई। हाइट कम होने के
कारण लगभग पांच हजार प्रतिभागियों को बाहर कर दिया गया।
बाकी पांच हजार
युवकों के कूपन और अभिलेखों की जांच करने के बाद करियप्पा मैदान भेजा गया।
यहां ग्रुप बनाकर युवकों की दौड़ परीक्षा कराई गई। बायोमैट्रिक
रजिस्ट्रेशन किया गया। दौड़ में शामिल हुए युवकों में 420 ही पास हो सके।
4580 युवक फेल हो गए। इस परीक्षा में पास हुए युवकों को लंबी कूद परीक्षा
देनी पड़ी। एआरओ बरेली डायरेक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि दौड़ परीक्षा
को 420 युवकों ने पास किया है।