फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा बाजार में नहीं दिख रही सरगर्मी

Mon, 18 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
कपड़े खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिसंबर माह आधा निकल चुका है, लेकिन इस बार गर्म कपड़ों का बाजार ठंडा पड़ा है। सर्दी को देखते हुए दुकानदारों ने जो स्टॉक किया था, उसमें से अभी तक 60 से 70 प्रतिशत माल दुकान में ही लगा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कड़ाके की सर्दी न पड़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री पर मंदी छाई है।
विज्ञापन

नवंबर माह में ही रेडीमेड दुकानदार गर्म कपड़ों का स्टॉक कर लेते हैं क्योंकि दिसंबर माह में सर्दी तेज पड़ने पर गर्म कपड़ों की डिमांड ज्यादा होने लगती है। इसी आस के साथ इस बार भी दुकानदारों ने दुकानों पर जैकेट, स्वेटर, लेडीज स्वेटर, गर्म कुर्ती और वूलन बनियान व पायजामी आदि गर्म कपड़ों का स्टॉक कर लिया। लेकिन आधी दिसंबर बीतने के बाद भी इस बार सर्दी ने तेजी नहीं दिखाई। सर्दी न पड़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री काफी कम है। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे पूरे दिन बैठे रहते हैं। यही हाल शहर में खुले मॉलों का भी है। गर्म कपड़ों पर चल रही छूट के बावजूद बिक्री में तेजी नहीं दिखाई दे रही है। बाजार में जैकेट 500 से 5000, लेडीज व जेंट्स स्वेटर 450 से 3500, बच्चों के गर्म सूट 200 से 1500 रुपये में उपलब्ध हैं। कंपनी की वूलन की बनियान और पायजामी 250 से 350 रुपये में मौजूद है। सेठ गली में रेडीमेड की दुकान किए रोमिल रस्तोगी बताते हैं कि दिसंबर माह समाप्त होने को है लेकिन सर्दी न के बराबर पड़ रही है। रेडीमेड विक्रेता पप्पूबख्श कहते हैं कि पिछले साल 15 दिसंबर तक करीब दो लाख का माल बेच चुके थे। इस बार 50 हजार की बिक्री नहीं हुई है। दुकान में करीब 65 प्रतिशत गर्म माल भरा पड़ा है। अगर यही हाल रहा तो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें