फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे हटाने में पालिका टीम ने किया भेदभाव

Mon, 18 Dec 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
meeting with dm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांचाल घाट उत्तरी बंध पर चलाए गए अतिक्रमण अभियान में साध-संतों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। नाराज साधु-संतों ने डीएम से मिलकर शिकायत की। संतों ने कार्रवाई ने करने पर अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को साधु संत शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन देकर कहा कि विगत दिनों एसडीएम सदर अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने पूर्व से पश्चिम की ओर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया था। अभियान के दौरान प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये से साधु संतों के आश्रमों को क्षति पहुंचाई गई। महंत ज्ञानार्थी जी ने कहा कि वह लोग वर्षों से बंधा पर शिष्यों के सहयोग से आश्रम बनाकर रह रहे हैं। उनके आश्रम से प्रशासन को किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं है। फिर भी एक व्यक्ति के इशारे पर संतों के पक्के निर्माण तुड़वा दिए गए। कई लोगों के सड़क से लगे निर्माण को छुआ तक नहीं गया। डीएम ने टीम गठित कर मामले की जांच करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विहिप के मंत्री रविंद्र भदौरिया, शिवस्वरूप ब्रह्मचारी, महेशानंद, नरायन दास, नरसिंह दास, राघवानंद, रामानंद, स्वामी चैतन्यगिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें