फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने का रास्ता साफ

Wed, 17 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से टीईटी अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है। टीईटी संघर्ष मोर्चा ने आतिशबाजी छुड़ाकर व मिष्ठान वितरित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुशी जताई।
विज्ञापन


बढ़पुर स्थित बीएन पब्लिक स्कूल में टीईटी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना की। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को टैट मैरिट में प्राप्त अंकों के आधार पर छह सप्ताह के भीतर नियुक्त पत्र देने का भी आदेश दिया है।

जिन लोगोें 70 प्रतिशत और रिजर्व कैटागिरी में जिनके 65 प्रतिशत अंक होंगे उन्हें छह सप्ताह में नियुक्ति पत्र दिए जाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश होकर पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाई बांटी।
विज्ञापन


 इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र दिवाकर, राकेश वाजपेयी, राकेश वाजपेयी, विनोद कनौजिया, कुमारगौरव कटियार, रज्जन कटियार, गौरी, राजीव कुमार, ब्रजेश यादव, आलोक पाल, नीरज कुमार और देवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें