श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय अनुसूचित महिला श्रमिक
सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने
इन्हें जागरूक और शिक्षित करने पर बल दिया।
ग्राम सभा रसीदाबाद में
केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजन चल
रहा है। यहां मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र से संबंधित
महिला श्रमिकों में जानकारी का अभाव है। इससे वह विकास की दौड़ में पिछड़
रही हैं।
सामाजिक असंतुलन बढ़ने के कारण विकास का मुख्य उद्देश्य कहीं
खेाता जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी विनोद जोशी ने ग्रामीणों को
प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की
जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा 11 महिलाओं
के समूहों का गठन किया।
इस दौरान अरविंद तिवारी, मुन्ना लाल गुप्ता,
गुरुचरन आजाद, उदय नारायण त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।