फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आढ़ती को धमकी देने के मुकदमे में गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया द्वारा आढ़ती को जान से मारने की धमकी के मामले में सभी गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। माफिया अनुपम दुबे की मथुरा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ कस्बा निवासी आढ़ती राजेश चौहान ने वर्ष 2021 में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि माफिया जेल से पेशी पर कोर्ट आया था। कोर्ट परिसर में माफिया ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी।
विवेचक ने माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सीजेएम कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी राजेश उसकी पत्नी राधा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की गवाही हुई। कोर्ट ने माफिया अनुपम दुबे की मथुरा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाकर अंतिम गवाह की गवाही कराई गई। बचाव पक्ष के वकील ने गवाह से जिरह कर गई सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें