फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफाबाद में हुई फायरिंग में दस पर रिपोर्ट

Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। चुनावी रंजिश में सरफाबाद गांव में बुधवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में एक पक्ष के पूर्व प्रधान ने दस लोगोें के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। छह फरार आरोपियों की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में फर्जी वोटिंग की रंजिश में बुधवार को सरफाबाद में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इससे गांव में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने गांव में दबिश देकर चार लोगों को पकड़ा था।

गुरुवार को सरफाबाद के पूर्व प्रधान जकी आलम उर्फ गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मजरूल, अशफाक, महफूल रजा, तारिक जंग, फिरोज, आरिफ जंग, सद्दाम, गांव गुलरिया निवासी फकरे आलम, खलील खां और रियाज खां के खिालफ रिपोर्ट दर्ज की है। फायरिंग के बाद पुलिस ने मजरूल, फकरे आलम, अशफाक व महफूज रजा को हिरासत में लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


छह का शांतिभंग में चालान
जहानगंज। मतदान के बाद सरफाबाद गांव में विवाद करने में पुलिस ने गांव के नवीशेर, गांव गुलरिया निवासी फिराज, आतिव, लईक, सैबुल, आमिर को पकड़ा था। गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें