फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना गोवंश से निजात को अमृतपुर में बनेगी अस्थाई गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अमृतपुर क्षेत्र में अन्ना गोवंश की समस्या पर अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर अस्थायी गोशाला बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ नहर की 24 टेलों की सफाई का सत्यापन करने का काम एसडीएम सदर को सौंपा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शाम को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सरकारी विभागों को बकाया बिजली बिल शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग ने 24 टेलों की सफाई कराई है, इसका भौतिक सत्यापन कराया जाए।
किसान सम्मान निधि के 5421 मामले लंबित हैं। यह किसान सर्वे के दौरान ढूंढे नहीं मिल रहे। जिलाधिकारी ने सत्यापन कराने के बाद डिलीट कराने को शासन को लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को एसडीएम से संपर्क कर अमृतपुर में अस्थायी गोशाला बनवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने गोशाला के नोडल अधिकारियों को गेहूं की फसल तैयार होने पर गोवंश के लिए दान में एक-एक क्विंटल भूसा एकत्र कराने को कहा। इसके अलावा सीएमओ को गोल्डन कार्ड तेजी से बनवाने, स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने राशन दुकान निलंबित करने के बाद सीधे निरस्त की जाए। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, डीपीओ, पीडी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें