फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो स्टैंड बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा

Sun, 09 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो: 8 कमालगंज कस्बा के रेलवे तिराहे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कमालगंज। नगर के मुख्य मार्ग पर टेंपो व ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए डीएम ने ईओ व स्टेशन मास्टर से बात की है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके ठेके के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। रामलीला मैदान, सोसायटी के पास टेंपो स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा खड़े करने पर विचार होगा।



कस्बा के रेलवे स्टेशन तिराहे पर टेंपो व ई-रिक्शा खड़े होने से फतेहगढ़- गुरसहायगंज राज्य मार्ग 29-ए पर जाम लगने से राहगीरों को काफी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी तक अतिक्रमण किए जाने से भी जाम की समस्या रहती है। यही हाल रेलवे स्टेशन रोड का है। ट्रेन के समय स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा खड़े होने से जाम रहता है।
विज्ञापन


थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार से जानकारी ली। बताया गया कि रामलीला मैदान में गुरसहायगंज जाने वाले व सोसायटी के बाहर फतेहगढ़ जाने वाले टेंपो को खड़ा कराने को लेकर प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे। इस पर डीएम ने नगर पंचायत के ईओ रामानंद से कॉल कर ठेका उठाने के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने ईओ व रेलवे स्टेशन अधीक्षक को फोन कर ठेका के लिए टेंडर प्रकिया शुरू करने की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि ईओ व स्टेशन अधीक्षक से बात कर जल्द ही ठेका के लिए टेंडर की प्रकिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें