फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने तोड़ा बिजली पोल, बड़ा हादसा टला

Fri, 05 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
थाने में खड़ा टेंपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। कायमगंज से कंपिल सवारियां लेकर जा रहे टेंपो की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। तारों से चिंगारियां निकलते ही सवारियां चीख-पुकार मचाने लगीं। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर सवारियों को बाहर निकाला। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।  
विज्ञापन



शुक्रवार को 17 सवारियों को टेंपो पर बैठाकर चालक कायमगंज से कंपिल की ओर जा रहा था। टेंपो में बच्चे भी बैठे थे। जब यह टेंपो मंडी समिति के पास से गुजर रहा था तभी स्कूली बच्चे को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ टेंपो बिजली पोल से जा टकराया, जिससे पोल टेंपो के ऊपर आकर गिर पड़ा। पोल टूटने से उसके तार पास से ही गुजर रही एचटी लाइन से छू गए, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं। हादसे को देख चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।

टेंपो में सवार सवारियां और बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। चीख-पुकार सुनकर मंडी सचिव शिव कुमार राघव, भाजपा नेता आदेश अगिभनहोत्री व मंडी चौकी की चीता मोबाइल के सिपाही दौड़कर मौके  पर पहुंचे और उन्होंने जेई नितिन उपाध्याय को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद टेंपो में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जेई विद्युतकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। विद्युत कर्मियों ने टूटी लाइन व पोल हटाकर टेंपो को हटवाया। टेंपो को पुलिस थाने ले गई। जेई ने बताया कि टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं नगर क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा में दोपहर बंच केबिल टूटकर नीचे गिर गई और वहां खडे़ लोग बाल-बाल बच गए।

जिस समय लाइन टूटी, उस समय बिजली आ रही थी। मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि अभी दो माह पूर्व यह बंच केबिल एनकेजी कंपनी द्वारा डाली गई थी। आरोप लगाया कि घटिया क्वालिटी की केबिल डाली गई है। तार टूटने की सूचना पर विद्युतकर्मी भोला व टाटा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लाइन कटवाकर बंच केबिल को जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें