फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत, चार घायल

Sun, 17 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी जाते समय शनिवार को देर शाम टेंपो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे इसमें सवार चार लोग घायल हो गई। दुर्घटना होते देख लोगों ने टेंपो चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के बेटे ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी विश्नु नागर (70) शनिवार की देर शाम आवास विकास कालोनी की ओर पैदल जा रहे थे। बढ़पुर स्थित मिशन अस्पताल के पास सड़क पार करते समय फतेहगढ़ की ओर से आ रहे टेंपो की ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार जिला एटा थाना अलीगंज के गांव नदराला निवासी मुख्तियार, उसकी बेटी रेशमा बेगम, नातिन जैनम और नाती घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर

स्थानीय लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया।  उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी होने पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में  भर्ती करा दिया। विश्नु नागर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे रिंकू ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में थाना शमसाबाद थाना इलाके के गांव रसीदपुर तराई निवासी अवधेश कुमार कस्बा से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे थे।  रसीदपुर मोड़ के पास  गांव सरपालपुर निवासी रामू की बाइक से इनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अवधेश घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें