फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज से मंदिर धंसा

Fri, 29 Jun 2018 11:35 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
धंसा मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
नगर पालिका की पाइप लाइन लीकेज होने पर शुक्रवार को मंदिर धंस गया। वहां खेल रही बालिका घायल गई। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। बालिका को परिवार वालों ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर के कादरीगेट मारवाड़ी मोहल्ला के निकट दुर्गा मंदिर है। यह मंदिर वर्ष 2002 में बनाया गया था। आसपास के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। जिस स्थान पर मंदिर बना है उसके पास में ही जमीन के अंदर से नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन पड़ी है। इस पाइप लाइन में पानी का रिसाव कई दिनाें से हो रहा था। स्थानीय लोगों ने पानी के रिसाव को ठीक करवाने के लिए कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण पाइप लाइन से लगातार पानी का रिसाव होता रहा।

शुक्रवार की सुबह मोहल्ले के ही पवन प्रकाश मंदिर में पूजा कर लौटे थे। कुछ समय बाद मंदिर एक ओर धंस गया। मंदिर के पास में ही मोहल्ले की रहने वाली बालिका आराध्या (4) पुत्री सूरज पाल के पैर में ईंट लग जाने से घायल हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उस समय मंदिर में कोई पूजा नहीं कर रहा था। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पाइप लाइन के लीकेज होने की जानकारी नगर पालिका को दी गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण मंदिर धंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें