फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान गिरने से आलू बीमार

Sat, 09 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तापमान गिरने से आलू में काले दाग आ रहे हैं। इसे सफेद गिडार कहते हैं। इससे आलू के दाम बढ़ने के आसार लगभग खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन


पंद्रह दिन से घोंघी के हमले से आलू में काले महीन दाग आ रहे हैं। इन्हें खुरचने पर आलू काला निकल रहा है। बलुई दोमट मिट्टी वाले इलाके में यह समस्या 20 से 25 फीसदी है। इस आलू को खरीदने से व्यापारी बच रहे हैं। इसके  साथ ही आलू में दरारें भी आ रही हैं। यह समस्या तापमान में गिरावट से है। इस आलू को छांटने के बाद ही बेचा जा रहा है। ऐसा आलू बेहद सस्ते दामों में बिक रहा है। 

आलू के भाव शनिवार को 390 से 401 रुपये क्विंटल रहे। घाटा से किसानाें ने खुदाई रोक दी है। शुक्रवार तक सातनपुर मंडी में आलू की रोज आवक 1 लाख 20 हजार पैकेट थी। शनिवार को आवक में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 60 हजार पैकेट यानी 30 हजार क्विंटल आलू ही बिकने के लिए आया।
विज्ञापन


सफेद गिडार से कैसे बचें
बलुई दोमट मिट्टी घोंघी और दीमक के लिए मुफीद होती है। इसमें घोंघी तेजी से बढ़कर आलू को नुकसान पहुंचाती। किसान इससे बचने के लिए जैव निमोटोड का फसल में छिड़काव करें। - डा. जगदीश किशोर , कृषि वैज्ञानिक

तीसरी रैक में भी घाटा के आसार
आलू कारोबारियाें को बिहार भेजी गई तीसरी रेलवे रैक  से भी नफा की उम्मीद नहीं है। इससे पहले की रैक में 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। तीसरी रैक रविवार को बिहार पहुंचेगी। भाव में गिरावट से इस रैक में 10 लाख रुपये के घाटा आशंका है। इस रैक से 42 हजार पैकेट आलू भेजा गया था। इससे पहले की रैक से भी इतनी तादाद में आलू भेजा गया था। इसमें 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद 21 हजार क्विंटल की चौथी खेप बिहार भेजने की तैयारी कर ली गई है। यह रैक रविवार को रवाना हो सकती है।
विज्ञापन

आलू कारोबारी सुधीर वर्मा रिंकू ने बताया कि तीसरी रैक में करीब 10 लाख रुपये का घाटा होगा। बिहार में भी आलू के रेट डाउन हैं। ज्यादातर आलू यूपी की मंडियों में ही खप रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें