फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा के सामने टेंपो में भिड़ंत, दो यात्री घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद घायल को स्ट्रेचर पर ले जाते एंबुलेंस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दो टेंपो में हुई भिड़ंत में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। रोड पर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो की वजह से जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। युवक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भोलेपुर स्थित गुरुद्वारे के सामने दोपहर बाद तीन बजे दो टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे एक टेंपो पर बैठी खानपुर मड़ैया निवासी प्रकाशा देवी (40) और धर्मवीर (25) घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल महिला को टेंपो से और धर्मवीर को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। धर्मवीर की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद दोनों टेंपो रोड पर तिरछे खड़े हो गए। इससे रोड जाम हो गया। वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गईं। पुलिस ने दोनों टेंपो को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस टेंपो चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें