फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की धीमी पर प्रगति पर सीडीओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ एम. अरून्मोली ने ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ व बीडीओ के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों की प्रगति धीमी मिलने पर उन्होंने सचिवों की फटकार लगाई।
विज्ञापन

दो दिन प्रधानमंत्री आवासों की टैगिंग के साथ सामुदायिक शौचालय समूह की महिलाओं को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पंचायत भवनों की निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि मनरेगा के भुगतान में देरी किए जाने का मामला मिला है। इस पर उन्होंने भुगतान में तेजी लाने को कहा है।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सात ब्लाकों में प्रभारी बीडीओ तैनात किए गए हैं। नियमानुसार ब्लाक में बीडीओ की तैनाती न होने पर विकास विभाग के 5400 ग्रेड पे वाले अधिकारियों को बीडीओ का प्रभार दिए जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन

जबकि जनपद में 4600 ग्रेड पे के एडीएसटीओ के अलावा एडीसीओ व विकास विभाग से अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों को प्रभारी बीडीओ का चार्ज दिया गया है। जिले की जो मात्र एक बीडीओ नजमा सिद्दीकी हैं, वह डीआरडीए कार्यालय से संबद्ध चल रही हैं।
सीडीओ ने मामला संज्ञान में आने पर सभी बीडीओ की चार्ज पत्रावलियां तलब कर ली हैं। हालांकि जिले में दो बीडीओ की तैनाती हाल ही में हुई है। अभी वह एक माह के प्रशिक्षण पर चल रहे हैं। इससे ब्लाकों में नियम विरुद्ध बनाए गए प्रभारी बीडीओ का चार्ज छिनना तय है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने बताया कि नियम विरुद्ध चार्ज वाले बीडीओ हटाकर विकास विभाग के अधिकारी को चार्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें