फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के सामने लगने वाला जाम बना बवालेजान

Mon, 21 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज तहसील कार्यालय के सामने जाम की समस्या नगरवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। लगातार 3-3 घंटे के जाम के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय के सामने हर रोज लगने वाले जाम से लोग आजिज आ चुके हैं। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहने से जरूरी काम से
विज्ञापन


आनेजाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।  तहसील के सामने ही सीएचसी होने से आपात काल में आने वाले मरीज इस जाम में फंस कर और बीमार हो जाते हैं। खास बात यह है कि तहसील गेट के बाहर ही कस्बा पुलिस चौकी है। यहां तैनात सिपाही जाम खुलवाने की जहमत नहीं उठाते हैं।  नगरवासी  एसडीएम, एसएचओ और सीओ से इस संबंध में कई बार

शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही है। तहसील के बाहर फुटपाथ पर दुकानें सजाए स्टांप वेंडर, कागज विक्रेता और फोटो स्टेट मशीन वाले जाम की समस्या को और बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें