मोहम्मदाबाद। तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पल्लेदारी करके घर लौट रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव महोई निवासी देवेंद्र शाक्य का अंकुश (17) गल्लामंडी में पल्लेदारी करता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बजे साइकिल से घर की ओर जा रहा था। जब वह ताजपुर रोड पर भट्ठे के पास पहुंचा, तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। अंकुश के चाचा अमित ने बताया कि घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। उसमें चार लोग कार में फंसी साइकिल को निकलते दिखाई दिए दे रहे हैं। किशोर दो भाइयों में पड़ा था। छोटा शिवम और बहन आशिकी है। मां पिंकी देवी और परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है।