फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी फंदे पर झूली, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गृह क्लेश में किशोरी ने कमरा बंद करके फंदा लगाया और उस पर लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को फंदे से उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वीआरएम इंटर कॉलेज के सामने बबना तिराहा निवासी आबिद अली की पुत्री तमन्ना(14) ने गुरुवार को घरेलू विवाद में लगभग तीन बजे कमरा बंद करके कुंडे में दुपट्टा से फंदा लगाया और उस पर लटक गई। परिजनों ने दरवाजा बंद और किशोरी को फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। एसआई अकरम व दीवान गणेश शंकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटकी किशोरी को नीचे उतार लिया।
पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तमन्ना को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जाकर दरवाजा तोड़ा। किशोरी को फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें