फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में किशोर डूबा, दो दोस्त बचाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छह दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गए छात्रों में तीन गहरे पानी में समा गए। चीख-पुकार पर गोताखोरों ने दो को खींच लिया, मगर एक लापता हो गया। डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद उसका शव निकाला जा सका। वह कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घेरशामू खां निवासी शहरोज का पुत्र मोहम्मद कैफ(17) अपने बडे़ भाई आसिफ, असगर रोड निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अंकुर, जुनैद अंसारी व रेलवे रोड निवासी हर्ष शुक्ला के साथ गुरुवार सुबह गंगा स्नान करने चले गए। नहाते समय अचानक कैफ गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। कैफ को डूबता देख बड़े भाई आसिफ ने छलांग लगा दी। उसके साथ ही दोस्त हर्ष शुक्ला भी उसे बचाने कूद गया। हर्ष और आसिफ भी डूबने लगे, तो बाहर खड़े दोस्तों की चीख-पुकार पर गोताखोरों ने दोनों को निकाल लिया, मगर कैफ तब तक गंगा में समा चुका था। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित शर्मा और परिजनों ने गोताखोरों से करीब डेढ़ घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मां शाहीन बेगम ने बताया कि कैफ तीन भाइयों में छोटा था। बड़ा फैज मोहम्मद, आसिफ हैं। वह सुबह सात बजे चाय पीने के बाद बिना बताए घर से चला गया था। इसी वर्ष भारतीय पाठशाला से हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी परीक्षा पास की थी। पिता शहरोज ने बताया कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। शव घर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें