फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र की पुत्री ने फांसी लगा कर जान दी

विज्ञापन
रश्मि की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
किशोरी ने फांसी लगा कर जान दी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शिक्षा मित्र की पुत्री ने घर के बरामदे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में उस दौरान छोटी बहन थी जो छत पर धूप में लेटी थी। जब वह नीचे गई तो बहन को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलने पर माता पिता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरूपुर सहजू के मजरा नगला हरू निवासी दरवारी लाल की 15 वर्षीय पुत्री रश्मि सिंह जेएनवी रोड के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा दस की छात्रा थी। उसके पिता आरईएस में संविदा पर काम करते हैं। मां पुष्पा देवी गांव के ही स्कूल में शिक्षा मित्र है। माता-पिता अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए थे। घर पर रश्मि और छोटी बहन उन्नति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नति दोपहर में छत पर धूप में सो गई। रश्मि ने दोपहर में बरामदे में पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। उन्नति जब जागी तो उसने बहन को फंदे पर लटका देखा। इस पर उसने शोर मचाया। सूचना मिलते ही मां पुष्पा व पिता दरवारी लाल भी पहुंच गए। घटना की जानकारी पर कोतवाल जय प्रकाश पाल व दरोगा सुरेश मौके पर पहुंचे। परिजन फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें