फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दौड़ लगाकर लौटे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के गांव नवादा दोयम में चल रही भागवत कथा के समापन पर रविवार शाम साढ़े छह बजे एक युवक ने पंजीरी (प्रसाद) खाया। इसके तुरंत बाद वह अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाने चला गया। लौटा तो गांव के बाहर मंदिर पर बेहोश हो गया। दोस्त ने शोरगुल करके लोगों को बुलाया। उसे सीएचसी के बाद लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव नवादा दोयम में रविवार को भागवत कथा का समापन हुआ था। वहां प्रसाद में बांटी जा रही पंजीरी सभी लोग खा रहे थे। उसी समय गांव के राकेश सिंह का पुत्र पीयूष (14) भी पंजीरी खाने के बाद रोज की तरह अपने दोस्त देबू के साथ दौड़ लगाने चला गया। वह दौड़ लगाते हुए लौटा कि गांव के बाहर ही मंदिर पर अचानक बेहोश होकर गिर गया। दोस्त ने शोरगुल किया, तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के ही चाचा वरुण राजावत अपनी कार से उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी ले गए। वहां से उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोर की मौत की सूचना मिलते ही विधायक नागेंद्र सिंह अस्पताल पहुुंचे। परिजनों में चीख पुकार मच गई। वरुण ने बताया कि वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। सलोनी, मानसी समेत तीन बहनें, मां सुनीता हैं। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें