फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डायरिया से बच्चे की मौत, लोहिया का पीडियाट्रिक वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में जरा सी लापरवाही बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को डायरिया पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। लोहिया अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती करने पड़ रहे हैं। हर रोज पांच-छह बच्चे गंभीर हालत में आ रहे हैं। इनमें कुछ रेफर हो जाते हैं और कुछ का भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज के मोहल्ला गनीपुर निवासी प्रताप के पुत्र कन्हैया (5) को शुक्रवार दोपहर में उल्टी-दस्त होने लगे। परिजन ने उसे पास के ही एक झोलाछाप को दिखाया। सुबह के समय उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह सीएचसी ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर रेफर कर दिया गया। मां सुमन उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लोहिया अस्पताल में डायरिया पीड़ित बच्चे बढ़ रहे हैं। आठ बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में शनिवार को 10 बच्चे भर्ती थे। एक बेड पर भर्ती लक्ष्य (6) और विभाकर (1) के परिजन ने बताया कि उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल ले आए थे। फिलहाल तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन

बासी, बाजारू भोजन न दें, बोतल से न पिलाएं दूध : डॉ. सक्सेना
लोहिया अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि बच्चों में डायरिया तेजी से बढ़ रहा है। पांच-छह मरीज गंभीर आ रहे हैं। बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतें। बासी खाना न खिलाएंं। दूध बोतल के बजाय कटोरी से पिलाएं। बाजार का कोई भी सामान बच्चे को न खिलाएं। इन दिनों में पानी उबालने के बाद ठंडा करके पीएं। दही, मट्ठा, पतली दाल, केला, मौसमी फल का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें