फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी करने के बाद किशोरी और युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
फोटो-20 लोहिया अस्पताल में एसओ कादरीगेट से होती बजरंगदल कार्यकर्ताओं की नोकझोंक। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाग में शादी करने के बाद किशोरी व युवक ने जहर खा लिया। शुक्रवार तड़के दोनों गांव के बाहर बाग में पड़े मिलने तो युवक के पिता व परिजन ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। इस बीच डॉक्टर ने किशोरी को रेफर कर दिया तभी एसओ कादरीगेट से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने युवक, उसके पिता व चाची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव मंगलीपुर निवासी फुंदन मंसूरी (26) ने एक गांव में अपने नाना के पास रह रही 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी जानकारी होने पर नाना ने उसकी शादी एटा के अलीगंज क्षेत्र में तय कर दी। 11 अक्तूबर को बरात आनी है। ननिहाल वालों ने किशोरी के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी।
बृहस्पतिवार रात किशोरी घर से निकल गई और मंगलीपुर में युवक के नलकूप पर पहुंच गई। वहीं बाग में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। इससे दोनों अचेत होकर गिर पड़े। शुक्रवार तड़के फुंदन के पिता कमरुद्दीन ने दोनों को पड़े देखा तो परिजन संग ले जाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर बजरंगदल जिला संयोजक रोहन मिश्रा, नगर संयोजक साहिल मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव व दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजक विधि कार्यकर्ताओं के साथ लोहिया अस्पताल पहुंच गईं। वहां उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसी बीच डॉक्टर ने किशोरी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इससे बजरंगदल के कार्यकर्ता गुस्सा गए। उन्होंने कहा कि किशोरी की हालत में सुधार हो रहा था। इसके बाद भी उसे रेफर किया गया। हंगामा करने से रोकने पर उनकी कादरीगेट एसओ कपिल कुमार से नोकझोंक हो गई। फिर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। उधर शमसाबाद थाना पुलिस ने नाना की तहरीर पर फुंदन, पिता कमरुद्दीन व चाची साजिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अजय वर्मा ने बताया ने बताया कि युवक व किशोरी की हालत में सुधार है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
किशोरी के माता-पिता की हो चुकी है मौत
किशोरी के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसके बाद से किशोरी अपने नाना के पास ही रह रही है। लोहिया अस्पताल में होश आने पर उसने बताया कि उसका पिछले नौ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नाना ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इससे उसने बाग में जाकर शादी कर ली। उसने वहां मांग भरने के साथ बिछिया व मंगलसूत्र पहन लिया था।

फोटो-20 लोहिया अस्पताल में एसओ कादरीगेट से होती बजरंगदल कार्यकर्ताओं की नोकझोंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें