फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ टीमें और सात मुकाबले, 11 से शुरू होगी क्रिकेट सुपर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। द्रोण क्रिकेट एकेडमी की बैठक में अंडर-15 संडे क्रिकेट सुपर लीग सीजन-1 के आयोजन का निर्णय लिया गया। आठ टीमों की लीग का शुभारंभ 11 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में होगा। खिलाड़ियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी लीग मैच रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

एकेडमी के सचिव डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि लीग में सात मैच होंगे। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल कानपुर में और फाइनल फतेहगढ़ स्टेडियम में होगा। विजेता टीम को 26 हजार, उपविजेता को 25 हजार और तीसरे स्थान की टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उद्घाटन मैच 11 अक्तूबर को आयुष एकेडमी शाहजहांपुर और मैनपुरी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 अक्तूबर तक संगम हॉस्पिटल स्थित एकेडमी कार्यालय से फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें