फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर की मौत, आठ घायल

Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइकसवार किशोर की ट्रक के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरसहायगंज थाने के गांधी नगर निवासी कबीर का पुत्र जुबैर (16) शनिवार को अपनी भाभी रीना को कमालगंज के गांव नगला दाउद में बाइक से छोड़ने आया था। लौटते समय खुदागंज मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य घटना में कमालगंज थाने के गांव लगुनापुर निवासी रामवीर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से ऊगरपुर से लौट रहा था। जरारी गांव के निकट बाइक की टेंपो से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में रामवीर घायल हो गया। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब दिलावर जंग निवासी प्रदीप कुमार अपने दोस्त  दीपक कुमार के साथ  शुक्रवार को बाइक से बेवर गए थे। बीती देर शाम दोनों लोग लौट रहे थे। सकवाई गांव के पास हवाई पट्टी से गुजरने के दौरान रोडवेज बस की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने
विज्ञापन


हादसे की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। एक अन्य मामले में शहर कोतवाली के मोहल्ला विर्राबाग निवासी रंजीत कुमार बीती रात सड़क हादसे में घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव ललौर निवासी छोटेलाल की पत्नी मीनादेवी शनिवार को बैंक आई थीं। वह बैंक से पैदल घर लौट रही थीं। गांव

के निकट मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक तेजी से बाइक चलाते हुए आए और मीनादेवी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीमावर्ती जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड़ पट्टी निवासी धर्मवीर सिंह का पुत्र ब्रजेश घर के बाहर खडे़ ट्रैक्टर पर बैठा था।

तभी गांव के एक किशोर ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। इससे ब्रजेश ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा । ट्रैक्टर का पहिया उसे रौंदता हुआ निकल गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।  मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव बसईखेड़ा निवासी दाद खां का पुत्र सबलू अपनी मां अकीला को बाइक पर बैठाकर देर शाम गांव जा रहा था। अचरा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उसकी

बाइक टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद निवासी इमरान साइकिल से बाजार करने के बाद 11 मार्च की शाम घर लौट रहे थे।  कादरीगेट के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में घायल हो गया था। शनिवार को घायल के भाई खलील ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें