राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित तृतीय मासिक
राष्ट्रीय लोक अदालत में 802 मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण
किया गया। इन मुकदमों के निस्तारण से 1283 लोग लाभान्वित हुए हैं।
जिला
जज राजन चौधरी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय एवं तहसील न्यायालय
परिसरों में तृतीय मासिक राष्ट्रीय लोक
अदालत का आयोजन हुआ। इसमें मोटर
वाहन दुर्घटना प्रतिकर के दो वादों का निस्तारण हुआ। 50 हजार रुपये
क्षतिपूर्ति का आंकलन किया गया। भरण पोषण के 8 मामले 2.80 लाख रुपये में
समझौते पर निपटाए गए। वैवाहिक के 17 मामले 11.05 लाख रुपये में समझौते पर
निपटे। पारिवारिक वसूली के 20 मामलों का निस्तारण हुआ। उत्तराधिकार प्रमाण
पत्र के चार मामलों
का 14,77,126 रुपये मूल्यांकन पत्र जारी किया गया।
दीवानी के 13 वाद 859620 रुपये में निस्तारित किए गए। लघु फौजदारी के 696
रुपयों का निस्तारण किया गया। 108545 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। धारा
107/116 के 20 मामलों का सुलह संधि पर निस्तारण किया गया। बैंक वसूली के दो
मामले 124000 रुपये में और बिजली अधिनियम के छह मामले
67000 रुपये में
निपटाए गए। तृतीय मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 802 मुकदमों का निस्तारण
किया गया है।
इस दौरान एमपी चौधरी, मोहम्मद मतीन खां, भैरव लाल,
मित्रपाल सिंह, शिवसिंह यादव, जगदीश, अजय कुमार त्रिपाठी, आलोक पांडेय,
राधेश्याम यादव, प्रवीण कुमार पांडेय, मोहम्मद रफी, ओमवीर सिंह, राहुल
आनंद, रेनू सिंह, नीलान्जना, शिखारानी, कमलकांत गुप्ता, देवेन्द्र सिंह
फौजदार, चंद्रभाल दीक्षित, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे।