फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलती एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर व बालक झुलसे

विज्ञापन
अपनी दादी के साथ बैठा आरिश। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। खेत में आलू बुवाई के लिए खड़ी मशीन पर खड़े दो किशोर दो लोग झूलती एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक किशोर को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव चिलसरा निवासी एक किसान के खेत में ट्रैक्टर से आलू की बुवाई हो रही थी। तभी वहां गांव के राकेश का 15 वर्षीय बेटा सोनू और अमन का 12 वर्षीय बेटा आरिश पहुंच गए। चालक ने बुवाई मशीन में आलू भरवाने के लिए ट्रैक्टर खेत में खड़ा कर दिया। श्रमिक मशीन में आलू डाल रहे थे। तभी सोनू व आरिश मशीन पर चढ़ गए। मशीन के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन गुजरी थी। सोनू के हाथ ऊपर उठाते ही वह इसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे जा गिरा। पास खड़े आरिश को भी करंट लगा और वह भी खेत में गिर पड़ा। खेत में काम कर रहे श्रमिक व अन्य लोग दोनों को निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर सोनू को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें