फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन वर्ष पूर्व बने रेलवे ओवरब्रिज में आई तकनीकी खराबी, आवागमन बंद

विज्ञापन
फोटो-38 हजियांपुर चौराहे पर लगा पुलिस का बैरियर। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर छह वर्ष पूर्व हाल्ट स्टेशन शुकुरुल्लापुर के पास बने ओवरब्रिज के मेन ज्वाइंट में खराबी आ गई है। इससे बुधवार दोपहर को ओवरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके लिए पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। वाहनों को हजियांपुर व नवाबगंज मार्ग से निकाला जा रहा है। चार दिन में काम पूरा होने पर पुल को खोला जा सकता है।
विज्ञापन


गांव शुकुरुल्लापुर स्थित क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2021 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2023 में इसका निर्माण पूरा होने के साथ आवागमन शुरू हो गया था। इसमें रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से 36 से 42 मीटर तक का रेलवे ने निर्माण कराया था। बाकी ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम ने किया था। रेलवे द्वारा बनाए भाग के ओवरब्रिज के मेन ज्वाइंट में तकनीकी कमी आ गई है। रेलवे ने ओवरब्रिज पर वाहनों के आवागमन को रोने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस को पत्र भेजा। इसके बाद बुधवार दोपहर सेतु निगम के सहायक अभियंता (एई) वीरेंद्र चतुर्वेदी ने ओवरब्रिज के दोनों ओर मिट्टी डलवाकर रास्ता बंद करवा दिया।
शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि सुबह उच्चाधिकारियों से रूट डायवर्जन का संदेश मिला था। इसके बाद हजियांपुर में पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग लगाई गई। यातायात को वैकल्पिक मार्ग से सुचारु रूप से संचालित कराया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि रेलवे लाइन के हिस्से वाले पुल में तकनीकी दिक्कत आई है। जिला प्रशासन को मरम्मत कराने की सूचना दे दी थी। मरम्मत कार्य में चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद ओवरब्रिज पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।


-
बड़े वाहन हजियांपुर से नवाबगंज होकर फर्रुखाबाद जाएंगे
शमसाबाद थाना क्षेत्र के हजियापुर में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को नवाबगंज की ओर मोड़ना शुरू कर दिया है। अब बड़े वाहन हजियांपुर से नवाबगंज होकर फर्रुखाबाद जाएंगे। वहीं नवाबगंज की ओर से आने वाले वाहनों को भी हजियांपुर की ओर जाने के बजाय डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।

फोटो-38 हजियांपुर चौराहे पर लगा पुलिस का बैरियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें