फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राम वनवास का मंचन देख छलक पड़े आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। विकासखंड कायमगंज के गांव त्योरखास में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार रात राम वनवास और कैकई-दशरथ संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और मार्मिक संवादों ने लोगों को भावुक कर दिया। राम के वन जाने का प्रसंग देखकर कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

मंचन में कैकई द्वारा राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगने और भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देने का प्रसंग दिखाया गया। कैकई की हठ के आगे राजा दशरथ विवश नजर आए। श्रीराम को वनवास का आदेश मिलने पर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। माता कौशल्या और अयोध्यावासियों के दुख का भी भावपूर्ण चित्रण किया गया।
इस दौरान ‘हे राम, अयोध्या छोड़कर वन मत जाओ’ गीत को कलाकारों ने बेहद मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किया। कुछ देर के लिए पंडाल का माहौल ऐसा हो गया, मानो यह अभिनय नहीं, बल्कि वास्तव में भगवान श्रीराम अयोध्या छोड़कर वन जा रहे हों।
विज्ञापन

मंचन के माध्यम से कलाकारों ने माता-पिता के सम्मान, त्याग, आज्ञापालन और वचन की मर्यादा का संदेश दिया। इस दौरान आनंद यादव, हेमंत दुबे, सचिन यादव, अखिलेश यादव, पिंटू अवस्थी, लालू ठाकुर, अमित राठौर, मोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें