फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ, जेई समेत टीम का किया घेराव, अभद्रता कर की धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चोरी रोकने को चेकिंग करने गए एसडीओ, जेई व उनकी टीम को नगला मसेनी में कटिया पकड़ने पर घेर लिया गया। लोगों न े धक्कामुक्की कर अभद्रता करनी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर जेई ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेई, एसडीओ व टीम के सदस्यों गांव से बाहर निकाला।
विज्ञापन

उपखंड कार्यालय लकूला के एसडीओ रामप्रवेश व पांचालघाट विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय बाबू शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों के साथ बिजली चेकिंग करने नगला मसेनी गए थे। वह बकायेदारों की बिजली काट रहे थे और कटिया डाल कर बिजली चोरी करने वालों को चिह्नित कर उनके तार उतार रहे थे। एक उपभोक्ता के घर में मीटर से पहले केबल काट कर कटिया डाली गई थी। एसडीओ व जेई के निर्देश पर संविदा कर्मचारी इस तार को उतारने लगे, तभी उपभोक्ता के घर के लोग आ गए और विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर नोकझोंक होने लगी। तभी वहां काफी भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने एसडीओ, जेई समेत टीम के सदस्यों को घेर लिया और अभद्रता कर धक्कामुक्की शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर जेई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गांव से जेई, एसडीओ व टीम के सदस्यों को निकाल कर लाई। सूत्रों को कहना है कि जेई व एसडीओ के साथ हाथापाई भी की गई। एसडीओ रामप्रवेश ने बताया कि उनके साथ हाथापाई नहीं हुई है। कटिया पकड़ने पर विरोध हुआ था। पुलिस के आने पर विवाद शांत हो गया। उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के जेई को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें