कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।
- फोटो : कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने पहले जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों की समस्याएं उठाईं। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग की कि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
प्रदर्शन को लेकर संयोजक-जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीएसए कार्यालय के सामने टेंट आदि लगवाया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित चल रही हैं, जिसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2015 के बाद से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है।
सह संयोजक-मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षक नेताओं ने बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, विजय कनौजिया, राकेश यादव, राजेश यादव, निर्देश गंगवार, मुन्नालाल यादव, ओम सिंह चौहान, बलवीर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह चौहान, शाहिद गौरी, शकील खान, इसरार अहमद व सत्यभान सिंह आदि रहे।