फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पढ़ाने के ढंग की होगी जांच

Sun, 26 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के पढ़ाने के ढंग का परीक्षण होगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कमेटियों का गठन कर दिया है। इस कमेटी में संस्था के प्रधानाचार्य भी शामिल किए गए हैं। कमेटी के सदस्य कक्षाओं में छात्रों के पीछे बैठकर शिक्षक के पढ़ाने का तरीका देखेंगे। इसके नंबर भी शिक्षक को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों के पढ़ाने के तरीकों की परख होगी। इसकी शुरुआत आठ स्कूलों से होगी। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद में शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक या उनके द्वारा नामित अधिकारी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा, संस्था

के प्रधानाचार्य, केआर रस्तोगी इंटर कालेज के प्रवक्ता सुधाकर चतुर्वेदी की कमेटी बनाई गई है। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ के लिए डीआईओएस या इनके द्वारा नामित अधिकारी, आरपी इंटर कालेज कमालगंज के प्रधानाचार्य महेश चंद्र वर्मा, संस्था के प्रधानाचार्य, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. संजीव कुमार त्रिवेदी, क्रिश्चियन इंटर
विज्ञापन


कालेज के लिए डीआईओएस या इनके द्वारा नामित अधिकारी, जीआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य वीके सिंह, संस्था प्रधानाचार्य, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के प्रवक्ता सर्वेश कुमार, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज के लिए डीआईओएस या इनके द्वारा निर्देशित अधिकारी, जीजीआईसी की प्रवक्ता संगीता यादव, संस्था के प्रधानाचार्य व जीजीआईसी

की प्रवक्ता दीपिका राजपूत, एनएकेपी इंटर कालेज के लिए डीआईओएस अथवा इनके द्वारा निर्देशित अधिकारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर के प्रधानाचार्य एपी सिंह, संस्था प्रधानाचार्य, प्रवक्ता अमित कुमार, डीपीएस इंटर कालेज मूसाखिरिया के लिए डीआईओएस या इनके द्वारा नामित निरीक्षक, एमआईसी के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर, संस्था के

प्रधानाचार्य, केआर रस्तोगी इंटर कालेज के प्रवक्ता अवधेश कुमार किशोर मिश्रा, एसएनएम इंटर कालेज कायमगंज के लिए डीआईओएस या इनके द्वारा नामित निरीक्षक, केआर रस्तोगी इंटर कालेज के प्रवक्ता गौतम कुमार सरकार,संस्था के प्रधानाचार्य, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के प्रवक्ता श्रीकांत अग्निहोत्री, कन्या विद्यापीठ इंटर कालेज कायमगंज के लिए

डीआईओएस या इनके द्वारा नामित निरीक्षक, जीजीआईसी की प्रवक्ता नम्रता पांडेय, संस्था के प्रधानाचार्य, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के प्रवक्ता रामचंद्र कुरील को लगाया गया है। जिस स्कूल के लिए जो कमेटी बनाई गई है। उस कमेटी के सदस्यों को निर्धारित तिथियों पर विद्यालय में पहुंच कर शिक्षण कार्य कराए जाने के तरीके की जांच कर आख्या तैयार कर देने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें