फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण की भी मिलेगी धनराशि

Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस), सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) व क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को पहली बार प्रशिक्षण लेने की भी धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले को करीब डेढ़ लाख का बजट आवंटित किया जाएगा। पीसीएस परीक्षा के लिए 603 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर ड्यूटी के लिए 536 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। 67 शिक्षकों की ड्यूटी सहयोगी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह पहला मौका है, जब शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए भी 250 रुपये प्रति शिक्षक के हिसाब से धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें ड्यूटी करने का पारिश्रमिक अलग से मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पहली बार शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए 250 रुपये धनराशि मिलेगी। बजट आते ही संबंधित केंद्रों पर भिजवा दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक ही प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को धनराशि उपलब्ध कराएंगे। 603 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें