फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालीगलौज के बीच टीचरों ने समेटी बाहें

Sun, 10 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट  के चुनाव में जिलाध्यक्ष व सदस्यों के बीच जमकर विवाद हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि गालीगलौज के बीच दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बांहें तक समेट लीं। चुनाव अधिकारी ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत किया। दोनों पक्षों में चुनाव कराने के लिए आम सहमति न बनने पर रद्द कर दिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद में संगठन का वार्षिक जनपदीय चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी कमलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया शुरू की। सदस्यों ने कहा कि 31 अगस्त 2015 तक सदस्यता शुल्क जमा करने वाले ही चुनाव में भाग ले सकते हैं। इस स्थिति में वर्तमान जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह व कई सदस्य चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं।

जिलाध्यक्ष ने अपने स्कूल तथा अन्य स्कूलों के सदस्यों का सदस्यता शुल्क 31 अगस्त के बाद जमा किया। इसी बात पर जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह और सदस्य विमल कुमार सचान के बीच नोकझोंक होने लगी। सदस्यों ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ पद पाने के लिए चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की समस्याओं पर कतई ध्यान नहीं देते। इसी का नतीजा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों का उत्पीड़न होता है। कार्यालय का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक शिक्षकों से सीधे मुंह बात नहीं करता। सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि जिलाध्यक्ष अपनी एक साल की उपलब्धियां गिनाएं। इसके बाद चुनाव होगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज हुआ। चुनाव अधिकारी ने दोनों पक्षों को शांत किया। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न होने पर चुनाव अधिकारी ने अगली तिथि तक चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला मंत्री डा. जगवीर सिंह यादव, बच्चूलाल, जगदीश लाल, रवींद्रनाथ, गंगाराम, संघप्रिया गौतम और रोबर्ट गोयल करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें