फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को समस्याओं को लेकर एडीएम मनोज सिंघल और प्रभारी बीएसए भगवत प्रसाद पटेल को ज्ञापन दिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में सफाई कर्मियों की तैनाती है लेकिन वह स्कूलों में सफाई करने नहीं आते हैं। स्कूल में गंदगी मिलने पर आला अफसर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर देते हैं। मांग की कि सफाई कर्मियों से स्कूलों की सफाई करवाई जाए। इसके साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री प्रवेश सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, देवेश चौहान, आदि मौजूद रहे।